जमशेदपुर, मई 31 -- कथित हथियार बरामदगी और डकैती की साजिश रचने के मामले में आरोपी शिव नारायण रजक उर्फ चंदू को हाईकोर्ट से जमानत मिल गयी है। मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की एकल पीठ में हुई, जहां सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी को राहत प्रदान की। मामला परसूडीह थाना क्षेत्र के भूमिज टोला, गदड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप 8 अप्रैल 2026 को हुई पुलिस छापेमारी से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, उस दिन कुछ लोग कथित रूप से डकैती की साजिश रच रहे थे। छापेमारी के दौरान कई लोगों को पकड़ा गया था तथा हथियार बरामद करने का दावा किया गया था। मामले में शिव नारायण रजक उर्फ चंदू का नाम सामने आया था। पुलिस रिकॉर्ड में उसे सजायाफ्ता दुबराज नाग का करीबी बताया गया है।जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता गौरव पाठ...