देवघर, जुलाई 4 -- देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत सरकंडा जंगल में डकैती की साजिश रचने और अवैध हथियार के साथ पकड़े जाने के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: सरकंडा जंगल में डकैती की योजना बनाते दो हथियारबंद गिरफ्तार, कई फरारप्राथमिकी का विवरण थाना प्रभारी प्रशांत कुमार के बयान पर दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 310(4), 310(5) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)(ए), 26 और 35 के तहत कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राथमिकी के अनुसार, 2 जुलाई की रात गुप्त सूचना मिली थी कि चांदडीह-सरकंडा जंगल में कुछ अपराधी हथियार के साथ किसी बड़ी डकैती की योजना बना रहे हैं।गिरफ्तारी की कहानी सूचना पर छापेमारी की गयी। पुलिस को देख अपराधी भागने लगे, पीछा कर अव...