डकैती की योजना बना रहे पांच आरोपी गिरफ्तार, दो तमंचे और बाइक बरामद
हरदोई, अगस्त 23 -- हरदोई, संवाददाता। कोतवाली देहात पुलिस ने रविवार को मील कॉलोनी मोड़ के पास डकैती की योजना बना रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से दो तमंचे, तीन कारतूस, प्लास, सब्बल और दो मोटरसाइकिल बरामद हुईं। सीओ सिटी अजय सिंह चौहान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में सुरसा के देहपुरवा निवासी अविनाश कुमार उर्फ विपुल, ज्ञानपुरवा निवासी राजकिशोर, कछौना थाना के अंटा निवासी श्यामप्रकाश, सुरसा थाना के भिखारीपुरवा निवासी श्रवण उर्फ सरवन और बन्दानिया निवासी रामविलास शामिल हैं। बरामदगी में 315 बोर का एक तमंचा व तीन कारतूस, 12 बोर का एक तमंचा, प्लास, सब्बल और दो मोटरसाइकिल शामिल हैं। पुलिस के अनुसार रामविलास सुरसा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ चोरी, जुआ, गैंगस्टर और आयुध अधिनियम समेत छह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.