मथुरा, जून 26 -- फरह थानांतर्गत गढी पचौरी से गोवर्धन ड्रैन नाला के समीप डकैती की योजना बनाने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब सवा 12 बजे प्रभारी निरीक्षक फरह छोटेलाल, एण्टी रिवार्डिड टीम प्रभारी सावेज चौधरी, उप निरीक्षक अजय सिंह मलिक, अरविन्द सिंह, आनन्द शर्मा, शेखर सिंह ने गांव गढी पचौरी से गोवर्धन ड्रैन नाला के समीप झाड़ी व सुनसान इलाके में घेराबंदी कर डकैती डालने की योजना बनाने के आरोप में मोनू निवासी भोजपुर, खैरागढ, आगरा, अलाउद्दीन निवासी लेखराज का नगला, मलपुरा,आगरा, विजय सिंह निवासी पथराई, कुठौन्द, जालौन, सुरेश निवासी कसौली, शमशाबाद, आगरा, माता प्रसाद निवासी मौजा का नगर, मनियां, धौलपुर, शरीफ निवासी नारीपुरा,शाहगंज, आगरा को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- अपराध की योजना...