डकैती की योजना बनाते अंतरराज्यीय गिरोह के आठ अपराधी गिरफ्तार
पूर्णिया, मई 12 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी थाना क्षेत्र के डेंगराह ओपी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डकैती की योजना बना रहे अंतरराज्यीय गिरोह के मुख्य सरगना समेत आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से दो पिस्टल, एक कट्टा, 13 जिंदा कारतूस, तीन बाइक एवं आठ मोबाइल फोन बरामद किए हैं। डेंगराह ओपी अध्यक्ष शिवकुमार पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी कर सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों में मड़वा वार्ड संख्या-12 निवासी 45 वर्षीय नैयर आलम, चरैया वार्ड संख्या-07 निवासी 25 वर्षीय अनसर राजा, खपड़ा वार्ड संख्या-01 निवासी 22 वर्षीय मो. शौकत, नवाबगंज वार्ड संख्या-04 निवासी 31 वर्षीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.