मोतिहारी, सितम्बर 27 -- सिकरहना, निज संवाददाता। अनुमंडल क्षेत्र में पूर्व में हुई पांच डकैती की घटनाओं का उद्भेदन पुलिस ने कर ली है। इस दौरान पुलिस ने पूर्व में चार डकैतों को 15 लाख रुपये व कुछ जेवरात के साथ गिरफ्तार किया था। मामले में गठित पुलिस टीम ने अनुसंधान के क्रम में पकड़े गए डकैत मो. सफीक मंसूरी उर्फ बंठा के घर से 5 लाख रुपये और बरामद की है। थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि जैसे जैसे सूचना मिल रही है डकैती मामले में कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...