मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार एसटीएफ की विशेष टीम एवं दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना के सुमेरा चकिया निवासी मो. सहयारे को दिल्ली के सराय रोहिला इलाके से गिरफ्तार किया गया है। सहयारे और उसके पांच साथियों ने वैशाली में करीब साढ़े छह साल पहले 17 अक्टूबर 2019 को भारत फाइनेंस कंपनी की शाखा को लूट लिया था। शाखा के तत्कालीन क्रेडिट मैनेजर मंजय कुमार ने 4.93 लाख रुपये लूट की एफआईआर दर्ज कराई थी। सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की पहचान हुई थी।वैशाली में भारत फाइनेंस कंपनी में लूट के संबंध में तत्कालीन प्रबंधक ने पुलिस को बताया था कि बैंक में ऑडिट कार्य चल रहा था। इसी दौरान हेलमेट लगाए छह अपराधी बैंक में घुसे थे। सभी के हाथ में पिस्टल थी। अपराधियों ने मैनेजर को गन प्वाइंट पर लेकर काउंटर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.