मऊ, मार्च 9 -- मऊ, संवाददाता। थाना दक्षिण टोला पुलिस टीम ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर बरलाई मोड़ के पास से अस्पताल से डायलसिस मशीन लूटकांड मामले में फरार डकैती के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अब तक छह आरोपियों को पुलिस टीम गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपित से पुलिस टीम कड़ी पूछताछ में जुटी है। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र अंतर्गत 23 जनवरी की रात में एक प्राइवेट अस्पताल से डकैतों ने चार डायलसिस मशीन लूट ले गए थे। पुलिस टीम ने मामले में मुख्य आरोपित लखनऊ के डॉक्टर समेत पांच आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी थी। मामले में छठां आरोपित पुलिस पकड़ से बाहर चल रहा था। सोमवार को थाना दक्षिण टोला पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बरलाई मोड़ के पास दबिश देकर डकैती के मामले में फरार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की शिनाख्त अमरजीत या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.