डकैती कांड में 13 साल से फरार वांटेड शातिर गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने 13 साल से फरार चल रहे कुख्यात वांछित अभियुक्त राजकिशोर उर्फ टहलू पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुरानी मोतिहारी रोड से छापेमारी कर पकड़ा गया। वह कोल्हुआ में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। बिहार एसटीएफ के अनुसार आरोपी राजकिशोर उर्फ टहलू पासवान सिवाईपट्टी का मूल निवासी है। उसके खिलाफ सिवाईपट्टी थाने में डकैती, लूट का माल बरामदगी और आर्म्स एक्ट के केस दर्ज हैं। 31 अगस्त 2013 की रात में सिवाइपट्टी में डकैती की घटना हुई थी। इसमें पुलिस ने कई डकैतों को एक सितंबर 2013 को गिरफ्तार किया था। इसमें पुलिस ने डकैती के दौरान लूटे गए माल व हथियार की भी जब्ती की थी। बताया गया गया कि डकैती के दौरान टहलू पासवान फरार हो गया था। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर फरार अपरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.