मधुबनी, मार्च 23 -- मधवापुर,निज प्रतिनिधि। साहरघाट डकैती कांड में बिस्फोट करने वाले एक आरोपी को साहरघाट पुलिस ने मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार कर लिया। साहरघाट में वर्ष 2023 में हुई डकैती कांड में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी थी। पकड़े गये आरोपी का नाम रौशन खलीफा है। वह मुजफ्फरपुर का ही रहने वाला है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने बताया कि उसे रिमांड पर लिया जा रहा है। उसके घर की कुर्की भी हो चुकी है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.