मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- मुजफ्फरपुर, वसं। डकैती कांड के पीड़ित रमेश कुमार ओझा उर्फ रमेश विप्लवी ने मामले की जांच और खुद की सुरक्षा के लिए शुक्रवार को राष्ट्रपति से गुहार लगाई। इसमें उसने बताया है कि कांड की प्राथमिकी दर्ज हुए 12 साल बीत गए। पुलिस अब तक किसी अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इसी बीच एक बार फिर मार्च 2025 में उसके घर में और अधिक भीषण डकैती हुई, लेकिन पुलिस दोनों मामलों की ना तो जांच में रुचि ले रही है और ना ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर रही। इससे उसकी और परिवार की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया है। अपराधी मनचाहे तरीके से अपराध कर रहे हैं। लूटपाट के दौरान अपराधियों ने उसके और पत्नी के साथ बुरी तरह मारपीट भी की थी। इसके बावजूद सदर थाना प्रभारी और केस के अनुसंधानकर्ता हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। ओझा ने खुद को जदयू का जिला उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.