धनबाद, दिसम्बर 5 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि तिसरा थाना क्षेत्र के तहत बीसीसीएल के लोदना एरिया के गोलकडीह परियोजना कार्यालय के समीप जीरो सीम में 14 सितंबर की देर रात हुई डकैती मामले के चार आरोपियों के मनियाडीह स्थित आवास पर गुरुवार को पुलिस ने ढोल बाजा के साथ इश्तेहार चिपकाया। तिसरा थाना कांड संख्या 59/25 के अनुसंधानकर्ता नीतीश कुमार ने आरोपी शोभरण मुर्मू, रोहन हेंब्रम, नरेश मुर्मू व मनोलाल मुर्मू के टुंडी थाना क्षेत्र के मनियाडीह स्थित घर पर इश्तेहार चिपकाया। सभी अभियुक्त को अदालत ने एक जनवरी 2026 तक आत्मसमर्पण करने का समय दिया है। गौरतलब है कि इस कांड के तीन आरोपियों को पुलिस पूर्व में ही जेल भेज चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.