छपरा, अप्रैल 19 -- छपरा/ कोपा ,हसं/ एसं l कोपा पुलिस ने डकैती कांड के वांछित अभियुक्त मोहर्रम नट को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान हुई। लंबे समय से फरार चल रहे इस अभियुक्त की तलाश पुलिस को थी, जिसे अब पकड़ लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी मोहर्रम नट, दाउदपुर चट्टी का निवासी है। कोपा थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ दाउदपुर थाना, सिसवन थाना, कोपा थाना में एक दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त एक वर्ष पूर्व भाजपा नेता के घर हुई डकैती में भी शामिल रहा है। उससे आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, बिहार मद्यनिषेध कानून और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं...