देवघर, फरवरी 17 -- देवघर, प्रतिनिधि कुंडा थाना पुलिस ने डकैती मामले में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी कुंडा थाना क्षेत्र के दोनिहारी गांव निवासी दशरथ यादव उर्फ डीके पिता- जुगल महतो है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध डकैती का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी लगातार कई महीनों तक अदालत में उपस्थित नहीं हो रहा था। बार-बार तामिला के बावजूद हाजिर नहीं होने पर न्यायालय ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। वारंट जारी होने के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। उसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।...