गोपालगंज, फरवरी 8 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता पुलिस ने शनिवार की शाम डकैती सहित दो संगीन मामलों में पिछले चार वर्षों से फरार चल रहे अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पूर्वी चंपारण के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के मजूराहो गांव के झाबु लाल सहनी के 23 वर्षीय पुत्र गुलशन सहनी के रूप में हुई है। पुलिस ने विशेष टीम गठित कर उसके घर पर छापेमारी करते हुए गिरफ्तारी की। एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बैकुंठपुर थाना में दो अलग-अलग आपराधिक मामले दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.