गिरडीह, अप्रैल 20 -- गांडेय, प्रतिनिधि। ओडिशा राज्य के बालासोर जिला के सहदेवकुणंटा थाना क्षेत्र में हुए डकैती कांड में गांडेय पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार करके रविवार को न्यायिक हिरासत में गिरिडीह भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त देवघर जिला के देवीपुर थाना क्षेत्र के फूलकारी गांव निवासी 40 वर्षीय सुल्तान अंसारी है। बता दें कि सुल्तान अंसारी गांडेय थाना क्षेत्र के कारोडीह अपने किसी रिश्तेदार के घर पहुंचा था। जिसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलने पर गांडेय थाना प्रभारी आंनद प्रकाश सिंह शनिवार को कारोडीह गांव पहुंचे और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि इसके पूर्व 9 अप्रैल को ओडिशा पुलिस गांडेय पहुंची थी। यह भी पढ़ें- डकैती कांड का वांछित अभियुक्त मोहर्रम नट गिरफ्तार ओडिशा पुलिस मामले में गांडेय बाजार से एक नाबालिग युवक को गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.