पूर्णिया, मार्च 15 -- मीरगंज, एक संवाददाता।मीरगंज थानाक्षेत्र के डकैता नहर के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान नगर पंचायत क्षेत्र के खगहा गांव निवासी कन्हैया कुमार और राजा कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों युवक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अररिया जा रहे थे। इसी दौरान डकैता नहर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना पर मीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेजा गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने के बाद परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.