देवघर, फरवरी 24 -- सारवां,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध डकाय दुबे बाबा मंदिर में सोमवार को इष्ट देव दुबे बाबा की विशेष पूजा- अर्चना पूजारी गुलशन मिश्र की देखरेख की गई। जिसका उद्देश्य था कि 18 मार्च से 25 मार्च तक आयोजित होने वाले श्री श्री 1008 महालक्ष्मी यज्ञ की सफलता और निर्विघ्न ता सुनिश्चित की जाए। इस पूजा में गांव के सैकड़ों लोग शामिल हुए। मौके पर पूजारी द्वारा विधि विधान के साथ फूल, विल्वपत्र, अक्षत, चंदन, जनेऊ व दूध अर्पित कर विशेष मंत्रो का पाठ बाबा दुबे की पूजा की। इस दौरान सभी ने मिलकर महालक्ष्मी यज्ञ की सफलता के लिए दुबे बाबा के समक्ष दंडवत होकर प्रार्थना की। इस संबंध में जानकारी देते हुए यज्ञ समिति के सदस्यों द्वारा बताया गया कि महालक्ष्मी यज्ञ में प्रतिष्ठित विद्वान आचार्य के आचार्यत्व में कई प्रकांड वैदिक पंडितो की द...