रांची, मार्च 19 -- खलारी, निज प्रतिनिधि। अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ की केंद्रीय कार्य समिति की बैठक डकरा ऑफिसर्स क्लब में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय उपाध्यक्ष नन्हू सिंह ने की, जबकि संचालन केंद्रीय सचिव संजय मिश्रा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय महासचिव सतीश सिन्हा उपस्थित रहे। बैठक में संगठन के विस्तार, वर्ष 2026 में सदस्यता बढ़ाने और मजदूरों की समस्याओं को लेकर सीसीएल मुख्यालय में मांग पत्र सौंपने पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही 20 व 21 मई को उड़ीसा में आयोजित होने वाले एटक फेडरेशन सम्मेलन में भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी सहमति बनी। चार नए लेबर कोड पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से आए पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं और समाधान की मांग की। मुख्य अतिथि सतीश सिन्...