जहानाबाद, अप्रैल 24 -- मखदुमपुर,निज संवाददाता। प्रखंड के डकरा गांव के बधार में आग लग जाने से करीब 12 बीघा में लगे गेहूं की फसल जलकर राख हो गए। आग गुरुवार की दोपहर बाद लगी। खेतों से जब आज कि आग की लपेट उठने लगी। तब ग्रामीण लोग खेत की ओर दौड़े। पंपसेट चालू कर आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन तेज हवा और गर्मी के कारण आग तेजी से फैल गया। ग्रामीणों के द्वारा दमकल को सूचना दी गई लेकिन दमकल आने के पहले फसल बर्बाद हो चुका था। आग लगने के कारण ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि कुछ दूरी पर एक किसान के द्वारा घास आदि जलाने के लिए आज लगाया गया था जिसकी चिंगारी खेतों तक पहुंच गया और देखते-देखते कई किसानों के खेत जल गए। पीड़ित किसानों में धनंजय यादव, श्याम यादव, सपन मियां, बबलू मियां, रवि कुमार शिव बालक यादव ,समदानी मियां शामिल हैं। किसानों ने उचित मुहावरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.