जहानाबाद, अप्रैल 15 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के डकरा गांव के बधार मे गेंहू फसल की क्रॉप कटिंग कराई गई। इस अवसर पर डीएम अलंकृता पांडे उपस्थित थीं। डीएम की मौजूदगी मे ही 10x15 वर्ग मीटर क्षेत्रफल मे गेहूं की कटनी की गई। यह कटनी सांख्यिकी सैंपल विधि के द्वारा की गई। कटनी के तुरंत बाद इसकी दौनी थ्रेसर में किया गया। दौनी के बाद बजन किया गया जिसमें 16 किलो 600 ग्राम वजन हुआ। इस अनुपात से 32 कुंतल प्रति हेक्टेयर उपज आंकी गई। जिसे मखदुमपुर क्षेत्र के लिए अच्छा माना जा रहा है। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी संभावना, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी पवन कुमार,बीडीओ मृत्युंजय कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी नरेंद्र शर्मा, किसान सलाहकार राजीव कुमार, अनंत कुमार, किसान धीरेंद्र कुमार एवं कटनी देखने के लिए बड़ी संख्या में किसान लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.