रांची, फरवरी 27 -- खलारी, निज प्रतिनिधि। डकरा ऑफिसर्स क्लब में शुक्रवार को खलारी पत्रकार संघ द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में खलारी, पिपरवार, डकरा, मैक्लुस्कीगंज और रांची क्षेत्र के पत्रकारों की सक्रिय भागीदारी रही। पूरा कार्यक्रम सौहार्द, आपसी भाईचारे और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के एनके एरिया महाप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता उपस्थित थे। उनके आगमन पर पत्रकार संघ के सदस्यों ने शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। मौके पर महाप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण हैं और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में निष्पक्ष व निर्भीक पत्रकारिता से समाज को सही दिशा देते हैं। महाप्रबंधक ने कहा कि होली जैसे पर्व आपसी भेदभाव मिटाकर प्रेम और सद...