मेरठ, मार्च 19 -- मवाना मिल बाईपास से किशनपुर बिराना रोड पर बीएसएनएल कार्यालय के पास गुरुवार सुबह बाइक पर खंभा गिरने के मामले में पुलिस ने डंफश्र चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है, वहीं बिजली विभाग के दो अवर अभियंताओं ने मौके पर जाकर जांच की और अपनी रिपोर्ट अधिशासी अभियंता को सौंपी। मवाना विद्वुत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता ने थानाध्यक्ष एंटी पावर थेफ्ट कंकरखेड़ा को डंफर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मवाना थाना प्रभारी पूनम जादौन ने बताया कि जंझेड़ी निवासी सरगम अपनी पत्नी दीपा व बहन शिप्रा के साथ बाइक से अपने गांव जंझेडी से मवाना आ रहे थे। उनसे आगे तेज गति से चल रहे डंफर की टक्कर सड़क किनारे खड़े खंभे से हो गई, तभी सड़क किनारे लगे सीमेंट के पांच खंभे भरभराकर गिर पड़े और बाइक सवार तीनों उसकी चपेट में आ गए। बाइक पर बिजली का खंभा गिर ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.