आगरा, मार्च 24 -- सोरों कोतवाली क्षेत्र में मानपुर नगरिया के समीप डंफर चालक ने स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में दोनों घायलों को जिला अस्पताल से बेहतर उपचार के लिए अन्यत्र रेफर किया गया है। सूचना के बाद घायलों के परिजन भी आ गए। पुलिस के मुताबिक सोमवार की दोपहर करीब पौने 12 बजे जानकारी मिली कि मानपुर नगरिया के निकट डंफर चालक ने स्कूटी सवार युवकों को टक्कर मार दी है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का मौका मुआयना कर घायलों को सोरों स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों ने अपने नाम 25 वर्षीय बिलाल पुत्र अमीनुद्दीन, 23 वर्षीय शानू पुत्र शाकिर निवासीगण गांव जीवनगढ़ थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ़ बताए। इसके बाद पुलिस ने घायलों के परिजनों को जानकारी दी। उन्हें सोरों सीएचसी से जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.