मैनपुरी, नवम्बर 26 -- सड़क पार कर रहे किसान को डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना भोगांव के ग्राम पूरनपुर निवासी 60 वर्षीय बलवीर सिंह पुत्र जगदीश सिंह बुधवार सुबह 7 बजे मैनपुरी से साइकिल द्वारा शमशान घाट स्थित अपने प्लॉट पर आ रहे थे। उन्होंने अपनी साइकिल नौरंगाबाद में खड़ी कर दी और पैदल सड़क पार कर रहे थे। तभी सामने से आए तेज रफ्तार डंपर ने उनके टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक अपने पीछे छह बच्चों को रोता हुआ छोड़ गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.