मथुरा, जनवरी 11 -- थाना छाता अंतर्गत बरसाना चौराहे पर डंपर की टक्कर से महिला होमगार्ड की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस सीसी टीवी खंगाल डंपर चालक की तलाश कर रही है। रविवार सुबह अंतापाड़ा, कोतवाली निवासी विमला देवी (53) पैगांव रोड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में डयूटी पर गयी थी। बताते हैं कि बरसाना चौराहे पर हरियाणा रोडवेज बस से उतरकर ड्यूटी पर जाने को वह सड़क पार कर रही थीं, तभी डंपर चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी, जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से उपचार को भिजवाया। थाना प्रभारी निरीक्षक छाता कमलेश सिंह ने बताया कि केडी मेडिकल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भिजवाया। प...