पीलीभीत, अप्रैल 8 -- बरखेड़ा। डंफर से टकराने के बाद बाइक सवार ई रिक्शा से भीड़ गया। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। ई रिक्शा के चालक अमित कुमार ने बताया कि मंगलवार देर शाम सवा सात बजे गांव मचवाखेड़ा के पास बीसलपुर से पीलीभीत जा रहे डंफर ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। भीषण टक्कर होने से बाइक पीछे से आ रहे ई रिक्शा से टकरा गई। इससे अनियंत्रित ई रिक्शा पलटा गया। हादसे में ई रिक्शा सवार प्रेमपाल, सुरेश पाल, मदनलाल, एकांश निवासी ज्योरहा कल्यानपुर घायल हो गए । जबकि अमरिया के गांव टोटरपुर निवासी बाइक सवार चन्द्रपाल गंभीर रुप से घायल हो गया। बाइक सवार गांव भैसहा गवालपुर निवासी अपने रिस्तेदार के घर जा रहा था। हादसे के बाद चालक डंफर लेकर भाग गया। घायल चंद्रपाल और सुरेश पाल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.