डंफर की टक्कर से पलटी मालवाहक ऑटो
चंदौली, जून 8 -- चंदौली। सदर कोतवाली के नगर स्थित मझवार रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार डम्फर वाहन ने मालवाहक और सवारी ऑटो में टक्कर मार दी। इससे मालवाहक ऑटो सड़क पर पलट गई। उसमें सवार लोग बाल-बाल बच गए। वहीं सवारी आटो क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें कोई भी यात्री नहीं थे। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी जुटाई। साथ ही डंफर चालक की तलाश में जुटी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.