रांची, फरवरी 20 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली की लाइफ लाइन माने जाने वाला साहेब बांध इन दिनों तेजी से प्रदूषण की चपेट में आ रहा है। यह तालाब अब कचरा फेंकने का प्रमुख स्थल बनता जा रहा है। सिल्ली डेली मार्केट का कचरा, आसपास के ठेला और होटलों की गंदगी, सब्जी बाजार का सड़ा अवशेष तथा मांस-मछली बाजार का कूड़ा प्रतिदिन बांध में फेंका जा रहा है। तालाब के बाजार वाले छोर पर गंदगी का अंबार लग गया है। स्थिति ऐसी है कि दुर्गंध के कारण वहां एक मिनट भी खड़ा होना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोग इस रास्ते से गुजरने से भी बच रहे हैं। यदि इसी तरह कचरा फेंका जाता रहा तो पानी पूरी तरह प्रदूषित हो जाएगा और इसके उपयोग से बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से अविलंब पहल कर साहेब बांध को कचरा मुक्त बनाने और नियमित सफाई की व्यव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.