सीवान, अप्रैल 23 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। नगर पंचायत के गठन को करीब तीन वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कचरा डंपिंग के लिए सरकारी जमीन उपलब्ध नहीं हो सकी है। स्थायी समाधान के अभाव में नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कचरा निस्तारण केंद्र नहीं बनने से इलाके से निकलने वाले कचरे को अस्थायी रूप से सड़क किनारे फेंका और जलाया जा रहा है, जिससे प्रदूषण और दुर्गंध की समस्या बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत द्वारा लीज पर जमीन लेकर बड़हरिया-बरौली मुख्य मार्ग से सुरहियां नहर मार्ग को जोड़ने वाली बाइपास सड़क के किनारे कूड़ा-कचरा डंप किया जा रहा है। यहां कचरे के ढेर में अक्सर आग लगा दी जाती है, जिससे उठने वाला धुआं और बदबू आसपास के लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गया है। कचरा फैलकर सड़क के आधे हिस्से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.