डंपिंग ग्राउंड में हुए धमाके से घायल युवक की मौत
रामपुर, अप्रैल 28 -- रामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के प्रानपुर रोड स्थित डंपिंग ग्राउंड में रविवार को हुए धमाके ने सोमवार को एक जान ले ली। मलबे के ढेर में दबे पटाखों के अवशेष फटने से गंभीर रूप से घायल हुए युवक ने मेरठ के अस्पताल में दम तोड़ दिया। बरेली से पहुंची बम निरोधक दस्ते की टीम ने जांच के बाद पुष्टि की है कि हादसा कूड़े में फेंके गए पटाखों के कारण हुआ था। रविवार सुबह काशीपुर निवासी पप्पू प्रानपुर रोड स्थित डंपिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर से पन्नी और गत्ता बीन रहा था। इसी दौरान अचानक एक जोरदार धमाका हुआ, जिसकी चपेट में आने से पप्पू लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। घायल को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.