हापुड़, मई 1 -- ब्रजघाट। क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर के निकट नेशनल हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा के पास बने डंपिंग ग्राउंड में गुरुवार देर शाम अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे हाईवे पर धुएं का घना गुबार फैल गया और आवागमन प्रभावित हो गया। दिल्ली-लखनऊ हाईवे किनारे ब्रजघाट टोल से पहले अल्लाबख्शपुर गांव के सामने नगर व आसपास का कूड़ा डाला जाता है। इसी कूड़े के ढेर में किसी शरारती तत्व द्वारा आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के बाद वहां से उठते धुएं ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया।घने धुएं के कारण हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दृश्यता कम होने से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई, वहीं टोल कर्मियों और आसपास मौजूद लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हुई।स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.