नोएडा, अप्रैल 12 -- दनकौर, संवाददाता। रविवार को अस्तौली गांव में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा बनाए गए डंपिंग ग्राउंड के विरोध में गौतम बुद्ध नगर और बुलंदशहर जिले के करीब 8 गांवों के ग्रामीण एकजुट हो गए। बैठक में ग्रामीणों ने डंपिंग ग्राउंड को हटाने की मांग को लेकर सामूहिक रूप से धरना देने का निर्णय लिया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता है। तब तक उनका धरना चलता रहेगा। धरने पर बैठे ग्रामीणों का आरोप है कि डंपिंग ग्राउंड के कारण क्षेत्र में लगातार प्रदूषण बढ़ रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। आसपास के गांवों में बदबू, गंदगी और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.