हाथरस, मार्च 12 -- हाथरस। शहर के जलेसर रोड नगर पालिका परिषद के डंपिंग ग्राउंड से हर दिन धुआं उठ रहा है। दुर्गंध वाला धुआं उठने की वजह से स्थानीय लोगों के साथ ही यहां से गुजरने वाले राहगीरों को काफी ज्यादा मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि धुएं की वजह से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इस समस्या को लेकर लोगों द्वारा कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी आजतक समस्या का निदान नहीं हुआ। शहर के जलेसर रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी के निकट नगर पालिका परिषद का डंपिंग ग्राउंउ है। जहां हर दिन शहर से निकलने वाला कूड़ा-कचरा डाला जाता है। आलम है कि कूड़े-कचरे से डंपिंग ग्राउंड पूरा अट गया है। कई बार तो कूड़ा-कचरा सड़क तक पर पहुंच जाता है। आए दिन कूड़े-कचरे में आग लगने की घटना सामने आती हैं। जिसके चलते कूड़ा-क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.