अमरोहा, अप्रैल 10 -- मंडी धनौरा। बीती 29 मार्च को डंपर की टक्कर से हुई बाइक सवार युवक की मौत के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। हादसे में घायल दूसरे युवक का इलाज मेरठ में चल रहा है। जानकारी के अनुसार बिजनौर जिले के शिवाला कला थाना क्षेत्र के गांव सुनगढ़ निवासी राहुल, दीपक व अमर सिंह बीती 29 मार्च को एक ही बाइक से मंडी धनौरा की ओर आ रहे थे। डींगरा-फीना मार्ग पर पाखराबद चौराहे पर तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 40 वर्षीय राहुल को मृत घोषित कर दिया था। दीपक व अमर सिंह को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया था। 40 वर्षीय अमर सिंह की भी रास्ते में मौत हो गई थी। थाना प्रभारी अमरपाल सिंह ने बताया कि मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.