डंपर से भिड़ा ट्रक परिचालक की गई जान
चंदौली, सितम्बर 26 -- नियामताबाद (चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के जफरपुर गांव के समीप नेशनल हाईवे पर शनिवार की सुबह करीब 6 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आगे चल रहे डंपर में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वाहन चला रहे 20 वर्षीय परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक का अगला हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया। मृतक की पहचान 20 वर्षीय रमेश यादव के रुप में हुई है। मृतक बिहार के रोहतास जिले के कोचस गांव का निवासी था। बताया जा रहा है कि ट्रक का चालक लंबी दूरी तय करने के कारण थक गया था और उसे नींद आने लगी थी। इस पर उसने वाहन चलाने के लिए परिचालक रमेश दे दिया। रमेश ट्रक लेकर आगे बढ़ रहा था, इसी दौरान उसे भी झपकी आ गई और ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे डंपर में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.