कौशाम्बी, अप्रैल 19 -- पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के टहेरा गांव के समीप शनिवार की दोपहर 20 वर्षीय अरविंद पटेल व रिश्तेदार चित्रकूट जिले रैपुरा क्षेत्र के पैकउरा देवकली की रहने वाली 18 वर्षीय अंशिका पुत्री अवध बिहारी सड़क किनारे खड़े थे। इस दौरान पभोषा घाट की तरफ से आए डंपर ने दोनों को कुचल दिया था। इससे उनकी मौत हो गई थी। मामले में मृतक अंशिका की मां कल्यानी देवी की तहरीर पर डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा कायम हुआ है। वहीं, चर्चा है कि घटना के वक्त डंपर में बालू लदा हुआ था। थाने में रविवार को लोगों ने देखा तो बालू गायब थी। सिर्फ डंपर खड़ा था। हालांकि, पुलिस ने डंपर अनलोड कराने के आरोपों को खारिज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.