किशनगंज, मई 9 -- बहादुरगंज। निज संवाददाता शुक्रवार की रात लगभग दस बजे बहादुरगंज -किशनगंज पथ पर सर्रा पुल के पास सड़क किनारे खड़ी एक मालवाहक डंपर को पिछे से तेज रफ्तार एक बाइक की जोरदार टक्कर के बाद बाइक सवार दो सगे भाई दानिश (30) एवं मुनतसीर (22) की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क दुघर्टना में मृत दो सगे भाई दानिश एवं के शव का पोस्टमार्टम कर शव शनिवार को परिजन को सुपुर्द कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार दोनों सगे भाई बाइक पर सवार होकर बहादुरगंज से सकौर अपने घर जा रहे थे। बहादुरगंज -किशनगंज पथ पर सर्रा पुल के पास सड़क कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्लांट के आगे सड़क किनारे खड़ी डंपर के पिछले हिस्से से तेज रफ्तार बाइक टकरा जाने के बाद बाइक सवार दोनों सगे भाई का सिर डंपर के लोहा निर्मित बोडी से टकरा जाने के बाद दोनों बाइक सवार का सिर बुरी तरह लहुलुहा...