इटावा औरैया, जून 18 -- जसवंतनगर। नगर से सैफई जाने वाले मार्ग पर बुधवार रात मिट्टी खनन में लगे डंपर की टक्कर से तीन बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त होकर गिर गए। इससे सैफई रोड स्थित अहीर टोला मोहल्ले के करीब 70 मकानों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लगभग 250 लोग भीषण गर्मी में पिछले 20 घंटे से बिजली संकट झेलने को मजबूर हैं। मोहल्ला निवासी रजनी, अभय, अमर, दीपक और राधा देवी ने बताया कि घटना के बाद कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन कर शिकायत की गई, लेकिन गुरुवार शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बिजली न होने से लोगों को पेयजल, पंखे और अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहल्ले के एक निवासी की बुधवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। शोक संतप्त परिवार के यहां सैकड़ों लोगों का आना-जाना लगा हुआ है, जिससे बिज...