हापुड़, फरवरी 18 -- गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव सरूरपुर के निकट कपड़ों की कतरन से भरा मिनी ट्रक आगे जा रहे डंपर से टकरा गया। हादसे में मिनी ट्रक का चालक घायल हो गया, जबकि ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान हाइवे पर भीषण जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाते हुए मिनी ट्रक को हाईवे से हटाकर सर्विस रोड पर खड़ी कराई। जनपद अमरोहा निवासी शबाब अली मिनी ट्रक चलाते हैं। बुधवार सुबह वह दिल्ली से कपड़ों की कतरन लेकर अमरोहा जा रहे थे। जैसे ही वह गढ़ कोतवाली के गांव सरूरपुर स्थित दिल्ली लखनऊ हाईवे पर पहुंचे तो वह अपना संतुलन खो दिए, गाड़ी आगे जा रही डंपर से टकरा गई। गाड़ी टकराने से वह घायल हो गए और गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं डंपर चालक वाहन समेत फरार हो गया। हादसे के बाद हापुड़ की ओर से गढ़ की ओर जा रहे वाहनों की लंबी कता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.