रायबरेली, अप्रैल 30 -- जगतपुर,संवाददाता। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर बाईपास पर डंपर से टकराकर बाइक सवार पिता-पुत्र जख्मी हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पूरे चंदन गांव के रहने वाले शशि मौर्य पुत्र अमरेश और आयुष मौर्य पुत्र अमरेश के साथ अंकित मौर्य पुत्र भूलन बाइक से किसी काम से कहीं जा रहे थे। इसी बीच लखनऊ-प्रयागराज हाईवे के बाईपास पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र जख्मी हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- बांका: ट्रक-बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, रेफर हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर मोहम्मद लाइक ने बताया कि सड़क द...