नोएडा, जुलाई 1 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-54 में एलिवेटेड रोड पर रविवार रात डंपर से टकराने के कारण बाइक सवार की मौत हो गई। डंपर चालक के अचानक ब्रेक लगाने से हादसा हुआ। बाइक सवार के पिता ने हरियाणा नंबर के डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिला बुलंदशहर के चंदेरू गांव निवासी योगेंद्र शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करता था। वह सेक्टर-66 स्थित मामूरा गांव में किराये पर रहता था। वह 28 जून की रात करीब नौ बजे सेक्टर-18 से मामूरा गांव की तरफ बाइक से आ रहा था। सेक्टर-54 स्थित पेट्रोल पंप के पास एलिवेटेड रोड पर हरियाणा नंबर का डंपर आगे आगे चल रहा था। आरोप है कि अचानक डंपर के चालक ने ब्रेक लगा दिए। इसके चलते उनके पुत्र की बाइक डंपर में जा टकराई। घटना के बाद लोगों ने घायल को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां ...