औरैया, मार्च 8 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में जालौन रोड पर रविवार सुबह एक निजी बस और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें छह सवारियां घायल हो गईं। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया गया। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह एक डबल डेकर निजी बस आगरा से सवारियां लेकर औरैया होते हुए जालौन जा रही थी। बस जब जालौन चौराहे से आगे देवकली चौकी के पास पहुंची, तभी सड़क किनारे पड़े कूड़े के ढेर में आग लगी होने के कारण तेज धुआं निकल रहा था। घने धुएं के कारण सड़क पर दृश्यता कम हो गई, जिससे बस चालक का संतुलन बिगड़ गया और सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से बस की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में बैठे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.