नोएडा, जनवरी 12 -- दनकौर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के पास बन रहे इंटरचेंज के सामने करीब 13 दिन पहले एक तेज रफ्तार डंपर से कुचलकर सुपरवाइजर की मौत हो गई थी। इस मामले मृतक के पिता ने अज्ञात डंपर चालक पर कोतवाली में सोमवार को केस दर्ज कराया है। अमेठी जिला निवासी 24 वर्षीय अभिनेद्र यादव दनकौर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के नजदीक बन रहे इंटरचेंज पर स्थित एक प्लांट पर सुपरवाइजर थे। बताया जाता है कि वह 31 दिसंबर की सुबह किसी काम से प्लांट से पैदल यमुना एक्सप्रेसवे की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान वहां पर काम कर रहे एक डंपर ने सामने से उनको कुचल दिया। बताया जाता है कि कोहरे की वजह से यह हादसा हुआ। इस घटना में अभिनेद्र की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना को अंजाम देकर चालक डंपर को लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.