उरई, अप्रैल 16 -- उरई। शहर की कालपी रोड स्थित चौरासी मोड़ पर बुधवार दोपहर डंपर से कुचलकर टुकड़ों में बंटी महिला की पहचान हरचंद्रपुर की पुष्पा देवी के रूप में हुई। वह घटनास्थल से चंद कदम की दूरी पर रहने वाले अपने भाई के घर आ रही थी। फिलहाल पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर की कालपी रोड स्थित चौरसी मोड़ के पास बुधवार दोपहर तकरीबन 11 बजे रोड क्रॉस कर रही एक महिला को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। इससे महिला का शरीर कई टुकड़ों में बंट गया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। यह भी पढ़ें- तेज़ रफ़्तार डंपर ने महिला को रौंदा, टुकड़ों में बंटा शव काफी प्रयास के बाद भी महिला की पहचान नहीं हुई थी। इधर बुधवार देर रात तक जब महिला अपने घर नहीं पहुंची तब परिजनों ने खोजबीन शुरू की। उरई में हुए हादसे की जानकारी पाकर परिजनों ने पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.