अलीगढ़, मार्च 10 -- लोधा संवाददाता। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के खैर बाईपास पर मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे छात्र की डंपर से कुचलकर मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। आक्रोशित लोगों ने चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे तक हंगामा चलता रहा। भीड़ ने डंफर में तोड़फोड़ कर आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हो सका। तब जाकर यातायात सुचारू हो सका। बरौला स्थित रामनगर कॉलोनी निवासी सनी (16) पुत्र महेंद्र हाईस्कूल का छात्र था। परिवार में दो भाइयों में दूसरे नंबर का था। पिता डेयरी चलाते हैं। मंगलवार को वह अपने साथी नैतिक और लक्की के साथ बाइक से लोधा क्षेत्र के एक स्कूल में परीक्षा देने गया था। रास्ते में उसे याद आया कि प...