इटावा औरैया, फरवरी 26 -- इटावा, संवाददाता। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में पक्का बाग के पास डंपर सवार दबंगों ने एक पीजीआई कर्मी की कार में टक्कर मारने के बाद उसके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान दबंग उसके गले में पड़ी सोने की चेन भी लूट ले गए। घायल कर्मी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने नामजद तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अड्डा निहाल निवासी अमित कुमार पुत्र राधेश्याम पीजीआई में कर्मचारी हैं। सोमवार 23 फरवरी की शाम वह अपनी कार से ड्यूटी से लौटकर घर जा रहे थे। जब वह पक्का बाग के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर सवार लोगों ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। अमित कुमार ने बताया कि जब उन्होंने टक्कर मारने क...