बांदा, मार्च 19 -- बांदा। संवाददाता पैलानी। बांदा-हमीरपुर राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर चौड़ीकरण कार्य के दौरान गुरुवार को एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे जा गिरा। हादसा जसपुरा कस्बा स्थित बड़ी पुलिया के पास हुआ। डंपर के गिरने से जसपुरा पावर हाउस की कानाखेड़ा लाइन के बिजली तार टूट गए, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। डंपर चालक बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.