डंपर संचालन के लिए अवैध वसूली का आरोप
रुद्रपुर, जून 1 -- रुद्रपुर, संवाददाता। थाना गदरपुर क्षेत्र के ग्राम सरोवरनगर निवासी एक डंपर संचालक ने रुद्रपुर निवासी एक युवक पर पुलिस और प्रशासनिक कार्रवाई से बचाने के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। पीड़ित वरीस अहमद ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व रुद्रपुर की इंद्रा कॉलोनी निवासी एक युवक ने उसे भरोसा दिलाया था कि यदि वह प्रतिमाह 35 हजार रुपये देगा तो बाजपुर, केलाखेड़ा, गदरपुर, रुद्रपुर, गूलरभोज और किच्छा-पुलभट्टा क्षेत्र में उसके डंपरों का पुलिस या प्रशासन द्वारा चालान नहीं किया जाएगा। आरोप है कि युवक वाहन संचालन में संरक्षण देने का दावा करते हुए लगातार रकम वसूलता रहा। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह अपने वाहन और अपने भाई के वाहन के लिए हर माह ऑनलाइन और नकद माध्यम से भुगतान करता रहा। इसके बावजूद अप्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.