डंपर व स्कार्पियों की ठोकर से किशोर समेत दो की मौत
बहराइच, जुलाई 19 -- बहराइच,संवाददाता। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में डंपर व स्कार्पियों की ठोकर से दो बाइकों पर सवार किशोर समेत दो लोगों की मौत हुई है। हादसे के बाद चालक फरार हो गए हैं। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। चालकों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस जुटी हुई है। बहराइच-सीतापुर मार्ग स्थित चहलारी घाट पुल पर रविवार सुबह हरदी थाना क्षेत्र के टेंडवा सिस्टीपुर निवासी कुंदन कुमार (18) पुत्र बेचे लाल अपने साथी विष्णु (17) पुत्र मिंटू सिंह, निवासी गोडियनपुरवा के साथ चहलारी घाट घूमने गया था। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमपुरवा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने कुंदन कुमार को मृत घोष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.